UP : रात के सन्नाटे में घर के भीतर पति-पत्नी का झगड़ा हुआ और फिर अचानक ऐसा तूफान उठा कि आंगन से कमरे तक खून ही खून बिखर गया। कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में देर रात करीब 12 बजे पति-पत्नी के बीच शराब के नशे में झगड़ा हो गया। इल्जाम है कि पत्नी वीरांगना ने पति रविशंकर उर्फ पप्पू पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 26 वार कर दिये। सिर, चेहरा, गर्दन और हाथ किसी हिस्से पर रहम नहीं किया गया। अत्यधिक रक्तस्त्राव से पप्पू कोमा में चला गया और आज भोर में 4 बजे हैलट अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम खून से सना आंगन और कमरे देखकर दंग रह गई। मौके से खून से सना सिलबट्टा और टूटा बेलन बरामद हुआ। वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी मौके से गायब मिली। पुलिस को आशंका है कि हथियार को कहीं छिपा दिया गया है। वारदात के वक्त घर में चार साल का बेटा जैन मौजूद था। पिता को लहूलुहान हालत में देखकर मासूम डर के मारे कमरे में छिप गया। पुलिस ने उसे किसी तरह बहलाकर सुरक्षित किया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद वीरांगना ने परिजनों को फोन कर कहा कि पति एक्सीडेंट में घायल हो गया है। घर पहुंच भाई को जब शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के छोटे भाई संतोष और बेटे जीतू ने पुलिस को बताया कि पप्पू टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करता था। 2019 में बांदा के तिंदवारी निवासी वीरांगना से शादी हुई थी। दोनों शराब पीने के आदी थे और अक्सर झगड़े होते थे। कुछ गांव वालों के मुताबिक, महीने में 15 दिन झगड़ा होना आम बात थी। पुलिस रिकॉर्ड में भी दोनों के झगड़े दर्ज थे। पत्नी को पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर से पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया।
खू’न से सना आंगन, मासूम बेटा बना खौ’फनाक मंजर का गवाह…
Date:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…
Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...
पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों
Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...
रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...
चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…
Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...
स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…
Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...





