spot_img
spot_img
spot_img

धुमकुड़िया भवन का निर्माण अनूठा और ऐतिहासिक कदम : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • आनेवाली पीढ़ी को सामाजिक संस्कारों से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी

RANCHI : आज धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास किया जा रहा है। सरकार का यह एक अनूठा और ऐतिहासिक कदम है। आज हम सभी लोग इस क्षण के गवाह हैं। धुमकुड़िया भवन का जल्द उद्घाटन भी हो, इसी सोच के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। धुमकुड़िया शब्द में बहुत कुछ रचा-बसा है। आदिवासी समुदाय में धुमकुड़िया में ही बैठकर सभी संस्कार तय किए जाते हैं तथा उन पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किए जाते है। धुमकुड़िया की परंपरा और संस्कृति को अक्षुण्ण रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को रांची के करमटोली में बनने वाले केंद्रीय धुमकुड़िया भवन के भूमि पूजन तथा शिलापट्ट का अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

इसे भी पढ़ें : अंतरिक्ष : अब रईसों का नया ठिकाना

पूर्वजों ने हमें सामाजिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ा, आने वाली पीढ़ी को हम जोड़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें अपनी सामाजिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों के साथ यहां तक पहुंचाया है। हमारी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी को हम सांस्कृतिक तथा सामाजिक संस्कारों के साथ आगे की राह ले चलें। आज इस विकास के दौर में भी आदिवासी समुदाय को जितनी ऊंचाइयों तक पहुंचना चाहिए था वहां तक नहीं पहुंच पाया है। आदिवासी समाज को  विकास की राह में गति मिले इसके लिए हमारे सहयोगी मंत्री  चंपई सोरेन के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। विभाग द्वारा धुमकुड़िया भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ करना एक सकारात्मक पहल है। मैंने पहले भी रांची के हरमू में एक नींव रखी थी जो आज सरना स्थल के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक एकजुटता ही सशक्त समाज का आधार है। हमें सदैव अपने संस्कृति और सामाजिक संस्कारों से जुड़ कर रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : दो बाइक में जोरदार टक्कर, एक जख्मी

12 महीनों में पूरा होगाभवन का निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग डेढ़ करोड़ की राशि से बनने वाला यह धुमकुड़िया भवन का निर्माण कार्य 12 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आशा और उम्मीद जताई कि राजनीति से अलग हटकर समाज के उत्थान, प्रगति एवं सकारात्मक दिशा देने के लिए हमें प्रेरित करेगा यह धुमकुड़िया भवन। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मंत्री चंपई सोरेन सहित अन्य को श्री जगलाल पाहन ने पूरे रीति-रिवाज के साथ भूमि पूजन कार्य संपन्न कराया।

इसे भी पढ़ें : Shanaya Kapoor का ग्लैमरस अंदाज, नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, रांची विधायक सीपी सिंह, मांडर विधायक बंधु तिर्की, खिजरी विधायक श्राजेश कच्छ्प, रांची की की मेयर आशा लकड़ा, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव  अमिताभ कौशल, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार  अभिषेक प्रसाद, रांची डीसी छवि रंजन सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...