पलामू (Nityanand Dubey) : पलामू के 14 मजदूरों की हालत बिगड़ गई है। सभी को आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम के केजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लातेहार के एक मजदूर अमरूल अंसारी की मौत हो गई। सभी मजदूर आंध्रप्रदेश के तटवर्ती जिला के रेणुकुंडा में पोकल केमिकल एंड एसिड कंपनी में काम करने गए थे। सभी को उल्टी और दस्त की समस्या हो गई। उन्हें घर भी लौटना था। तबीयत खराब में ही दवा खाकर सभी ट्रेन में चढ़ गये। रास्ते में सभी की स्थिति बिगड़ गई। विशाखापत्तनम में ट्रेन से उतार कर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लातेहार के एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। बाकी मजदूरों की हालत भी खराब है।

सतबरवा के जिला परिषद सदस्य चिंता देवी और भाजपा नेता अवधेश सिंह चेरो के बेटे रंजन उर्फ विकेश सिंह भी मजदूरों के साथ आंध्रप्रदेश गए थे। रंजन ने बताया कि ट्रेन में ही सतबरवा के सभी मजदूरों की हालत बिगड़ गई। बेहोशी की अवस्था में सभी को रेणुकुंडा से 750 किलोमीटर दूर विशाखापट्टनम के केजीएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई, वहीं 14 मजदूर को लगातार उल्टी और दस्त हो रहा है, जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर है।
इसे भी पढ़ें : दोस्त को मारा इतना छुरा कि कांप गई रूह, प्राइवेट पार्ट भी काटा
इसे भी पढ़ें : इस सर्वे ने उड़ा दी लोगों की नींद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बाप रे… बाल कैदियों तक ऐसे पहुंचता है नशे का सामान
इसे भी पढ़ें : प्रति डिसमिल 2 लाख रुपये दो नहीं तो ठोक देंगे










