Ranchi : झारखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। इस सूची में डीजी स्तर से लेकर जिलों के एसपी तक शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाला फैसला राज्य के DGP अनुराग गुप्ता को लेकर लिया गया है। उनसे CID और ACB के डीजी का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वे सिर्फ DGP की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस तबादले में राजधानी रांची की कमान चाईबासा के एसपी रहे राकेश रंजन को सौंपी गई है, जबकि IPS सौरव को देवघर का नया एसपी SP बनाया गया है। वहीं, रांची के पूर्व SSP चंदन कुमार सिन्हा को ACB में DIG की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
कौन कहां गया?
* प्रशांत सिंह, डीजी वायरलेस, को मिला डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार
* सुमन गुप्ता बने रेल एडीजी
* प्रिया दुबे को मिली एसीबी एडीजी की जिम्मेदारी
* मनोज कौशिक, रांची आईजी, को मिला आईजी CID का अतिरिक्त प्रभार
* क्रांति कुमार गढ़देशी बने आईजी मानवाधिकार
* शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी की कमान
* सुनील भास्कर बने बोकारो जोनल आईजी
* संजीव कुमार, CID डीआईजी से बने एसआईबी डीआईजी
* अजीत पीटर डुंगडुंग, देवघर एसपी से बने संयुक्त निदेशक, पुलिस अकादमी हजारीबाग
* एहतेशाम वकारिब बने सीआईडी एसपी
* अमित रेनू को सौंपी गई चाईबासा एसपी की जिम्मेदारी
* पारस राणा बने सिटी एसपी रांची, साथ में जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार
* राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची, साथ में वायरलेस एसपी का दायित्व










