spot_img

इस डैम किनारे CM ने ली चाय की चुस्की, क्या बोले… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : नववर्ष के अवसर पर CM हेमंत सोरेन ने रांची शहर का भ्रमण किया और सबसे पहले धुर्वा डैम पहुंचे। ठंडी हवा, हरियाली की चादर और पानी पर पड़ती धूप की चमक के बीच मुख्यमंत्री ने रांची के प्राकृतिक सौंदर्य का चाय की चुस्की के साथ आनंद भी लिया। मुख्यमंत्री ने धुर्वा डैम और आसपास के पिकनिक स्पॉट्स का निरीक्षण करते हुये भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटन विकास की संभावनाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिये कि धुर्वा डैम क्षेत्र को व्यवस्थित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिये ठोस कार्ययोजना तैयार की जाये। CM हेमंत सोरेन का मानना है कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, रांची के पर्यटन नक्शे पर यह इलाका नई पहचान पायेगा। भ्रमण के दौरान CM ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से मुलाकात की। लोगों की बातें सुनीं, सुझाव लिये और भरोसा दिलाया कि सरकार जनसहभागिता के साथ विकास को आगे बढ़ायेगी। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि धुर्वा डैम केवल रांची का अहम जल स्रोत नहीं है, यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार इन्हें चरणबद्ध तरीके से विकसित करेगी। इसके बाद CM धुर्वा स्थित झारखंड ज्यूडिशियल अकादमी पहुंचे। यहां उन्होंने अधोसंरचना, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मौके पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार, कई आला प्रशासनिक अधिकारी एवं रांची जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :

पुलिस एसोसिएशन का 5 दिन का अल्टीमेटम…

Ranchi : धनबाद के बरवाअड्डा के थानेदार रवि कुमार...

गणेशपुर में ठनका गिरने से बुजुर्ग किसान की मौ’त…

Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड की जयडीहा पंचायत...

ओरमांझी में दिनदहाड़े बच्ची को अगवा करने की कोशिश…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी थाना...

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल जारी…

Kohramlive : एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबलों का...

प्रेग्नेंसी में सामंथा के वर्कआउट VIDEO ने मचाई हलचल, बोलीं- मुझे कॉपी न करें

Kohramlive : एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: