Kohramlive : एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है। जापान के आइची और नागोया में होने वाले खेलों में महिला क्रिकेट 17 से 22 सितंबर और पुरुष क्रिकेट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेला जायेगा। भारतीय पुरुष टीम 28 सितंबर से अभियान शुरू करेगी। महिला टीम 18 सितंबर को जापान के खिलाफ उतरेगी। दोनों भारतीय टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरुआत करेंगी। पुरुष क्रिकेट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। भारत क्वार्टर फाइनल-2 में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल वाले ग्रुप की दूसरे नंबर की टीम से भिड़ेगा। पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल-1 में हांगकांग, चीन, मलेशिया और ओमान वाले ग्रुप की रनर-अप टीम से खेलेगा।
सेमीफाइनल में नहीं भिड़ेंगे भारत-पाक
भारत और पाकिस्तान को ड्रॉ में अलग-अलग हिस्सों में रखा गया है। इसका मतलब दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने नहीं होंगी। अगर दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल जीतती हैं, तो 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल मैच में भारत-पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है। अगर दोनों सेमीफाइनल हारते हैं, तो उसी दिन ब्रॉन्ज मेडल के लिए आमना-सामना संभव है।पुरुष टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। भारत ने पिछले एशियन गेम्स में महिला और पुरुष दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी दोनों टीमें खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।
भारत की पुरुष टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
भारत की महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी. कमलिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणानी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदिनी शर्मा।
🚨ASIAN GAMES 2026 CRICKET SCHEDULE. 🚨 pic.twitter.com/6kLm7vQ7Dn
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 26, 2026







