spot_img

गणेशपुर में ठनका गिरने से बुजुर्ग किसान की मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड की जयडीहा पंचायत के गणेशपुर गांव में आज ठनका गिरने से किसान रामदेव बेदिया की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग 56 साल के रामदेव स्व. अमीन बेदिया के पुत्र थे। बताया गया कि रामदेव बकरियां चराने के लिये घर से निकले थे। इसी दौरान दोपहर में अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच तेज वज्रपात हुआ और रामदेव उसकी चपेट में आ गये। वज्रपात इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते वहां चीख-पुकार मच गई।

पत्नी और पांच बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

रामदेव की मौत की खबर घर पहुंची तो परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की तीन बेटियां, संजू कुमारी, मंजू कुमारी और सरस्वती कुमारी तथा दो बेटे दिलीश्वर बेदिया और गणेश बेदिया हैं। परिजनों की आंखों के सामने बार-बार वही दृश्य घूम रहा है, रामदेव बकरियां चराने निकले थे और फिर कभी वापस नहीं लौटे। घटना की सूचना पंचायत के मुखिया की ओर से ओरमांझी थाना को दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेजा। घटना के बाद पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद बेदिया और प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष ने ओरमांझी अंचलाधिकारी से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें :

पुलिस एसोसिएशन का 5 दिन का अल्टीमेटम…

Ranchi : धनबाद के बरवाअड्डा के थानेदार रवि कुमार...

ओरमांझी में दिनदहाड़े बच्ची को अगवा करने की कोशिश…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी थाना...

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल जारी…

Kohramlive : एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबलों का...

प्रेग्नेंसी में सामंथा के वर्कआउट VIDEO ने मचाई हलचल, बोलीं- मुझे कॉपी न करें

Kohramlive : एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी...

नेपाल में भारी तबाही, PM मोदी ने बालेन शाह को किया फोन…

Kohramlive : नेपाल की भोटे कोशी नदी में आई...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: