Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले CM नीतीश कुमार ने महिला मतदाताओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 4,000 से बढ़ाकर 4,500 रुपये कर दिया है। CM नीतीश ने एक्स हैंडल पर लिखा—“गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य में आंगनबाड़ी सेविकाओं की भूमिका अहम है। उनके योगदान का सम्मान करते हुये मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया है।”
राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रूपये से…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 8, 2025
नीतीश सरकार हाल के दिनों में लगातार मानदेय और पेंशन में बढ़ोतरी कर रही है। इससे पहले आशा कार्यकर्ताओं, जीविका दीदी और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को भी राहत दी गई थी। इसी महीने से सरकार हर महिला के खाते में 10 हजार रुपये भेजने की योजना भी शुरू कर रही है। पहले चरण में 15 सितंबर तक एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा। चुनाव से पहले इस फैसले को महिलाओं को साधने की बड़ी रणनीति माना जा रहा है।








