Ranchi : सावन की पहली फुहारें झारखंड की धरती को भिगोने लगी हैं और बाबा की नगरी में एक बार फिर उमड़ने लगी है आस्था की अविरल धारा। राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह 9 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान लगभग 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के बाबा नगरी और बाबा बासुकी नाथ धाम आने की संभावना है। देवघर और बासुकीनाथ धाम की पावन गलियों में जल्द ही गूंजेगी “बोल बम” की गूंज और उस गूंज में कहीं शामिल होंगे वो भक्त, जो सैकड़ों किलोमीटर नंगे पांव चलकर सिर्फ एक झलक पाने आयेंगे बाबा बैद्यनाथ की। लेकिन इस बार सिर्फ श्रद्धा नहीं, सुरक्षा और सुविधा का संगम भी साथ चलेगा। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने खुद कमान संभाल ली है। मंदिर से लेकर टेंट सिटी तक, कांवड़ पथ से लेकर सीढ़ियों की फिसलन तक हर छोटी-बड़ी बात पर पैनी नजर है। आदेश साफ है न कोई भगदड़, न कोई लापरवाही। ड्रोन उड़ेंगे, सीसीटीवी देखेंगे, मेटल डिटेक्टर अलर्ट रहेंगे। बिजली न जाए, पानी न थमे, सफाई बनी रहे, हर पहलू पर काम तेज है। भीड़ में कहीं कोई बेसुध न हो जाए, इसलिए टुकड़ों में जत्थे चलेंगे। बरसात में कोई कांवरिया भीग कर बीमार न हो जाए, इसलिए टेंट सिटी में बिस्तर से लेकर बेड कवर तक हर सुविधा मुहैया कराई जा रही है। शिकायत-सुझाव के लिए QR कोड व्यवस्था की गई।
ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…
Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...
ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…
Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...
चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे
Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...
बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...





