Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : बेहतर काम करने वाले 18 मुखिया एवं उप मुखिया को आज सम्मानित किया गया। इन्हें रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मान-सम्मान पाने में शामिल ओरमांझी के मुखिया दीपक बड़ाईक ने कहा कि इस तरह के सम्मान से मुखिया एवं उप मुखिया को एक अलग ऊर्जा और ताकत मिलती है। वहीं, मुखिया को एक दूसरे को समझने का मौका मिलता है। मौके पर मौजूद रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि इस कार्यशाला और सम्मेलन का मूल मकसद गांव समाज का सर्वांगीण विकास करना हैं। इसके लिये पंचायती राज व्यवस्था को दुरुस्त करना होगा। सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताना और जगाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। मौका था राजधानी रांची से सटे रूक्का डैम में आयोजित क्षमता संवर्धन कार्यशाला सह सम्मेलन का। इस सम्मेलन में 18 प्रखंडों के 381 मुखिया एवं उप मुखिया शामिल हुये। जिला पंचायती राज्य विभाग एवं जिला प्रशासन के साझा बैनर तले आयोजित इस सम्मेलन में अफीम की खेती नहीं करने और इसके कारोबारी से लगाव नहीं रखने की शपथ ली गई।
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर