Delhi : दिल्ली चिड़ियाघर में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1 बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है। पेंटेड स्टॉर्क और ब्लैक-नेक्ड आइबिस की मौत के बाद नमूनों की जांच की गई थी। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान की रिपोर्ट में दोनों नमूने पॉजिटिव पाये गये। इसके बाद शनिवार से चिड़ियाघर को पर्यटकों के लिये अनिश्चितकाल तक बंद कर दिया गया है।
अधिकारियों के हवाले से मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, “जन स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। चिड़ियाघर को बंद करना ऐतिहासिक और आवश्यक कदम है।” मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार तत्काल नियंत्रण और रोकथाम की कार्रवाई शुरू की गई है। बीते 27 अगस्त के मृत पक्षियों के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गये। 28 अगस्त को H5N1 वायरस की पुष्टि हुई। 30 अगस्त से चिड़ियाघर बंद कर दिया गया।








