spot_img

राजधानी को मिली नई रफ्तार, मेट्रो का ‘फेज 5A’ मंजूर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो फेज-5A को हरी झंडी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में जानकारी दी कि 13 नये स्टेशन जुड़ेंगे, 16 किमी लंबी नई मेट्रो लाइन बिछेगी। इसमें कुल खर्च 12,015 करोड़ रुपये होंगे। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 400 किमी का आंकड़ा पार कर जायेगा। फेज-V (A) के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) कुल तीन नये कॉरिडोर विकसित करेगा, वहीं, लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। रिहायशी इलाकों को सीधे कमर्शियल हब से मेट्रो जोड़ेगी। शहर के सबसे व्यस्त हिस्सों में ट्रैफिक का दबाव घटेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो ने न सिर्फ सफर आसान किया, बल्कि लोगों की जिंदगी का तरीका बदल दिया है। इस विस्तार के साथ मेट्रो के सफर में एक नया अध्याय जुड़ जायेगा। औसतन 65 लाख लोग रोज मेट्रो से सफर करते हैं, कुछ दिनों में आंकड़ा 80 लाख यात्रियों तक पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें : बड़ा फैसला, इतने बच्चे वाले नहीं लड़ पायेंगे नगर निकाय चुनाव…

इसे भी पढ़ें : सच निकलीं बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां, नये साल और डरावनी…

इसे भी पढ़ें : छात्र नेता को गो’ली मा’री…

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री आवास में क्रिसमस की रौनक, CM से मिले यें…

इसे भी पढ़ें : ह’थौड़ा-छैनी से पत्नी का काम तमाम, फिर पहुंचा थाने…

 

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई