Kohramlive : एक बस का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 16 के घायल होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बस नेपाल के रूपनदेही जिले से पाल्पा के लिए निकली थी। देर रात मधुवन तारिफंत के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस बचाव में जुट गई है। हादसे के बाद से बस ड्राइवर और सह चालक फरार हैं। पाल्पा वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर लीला बहादुर केसी ने बताया कि मृतकों में से तीन के शवों को शुक्रवार सुबह बस से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए लुंबिनी क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों में 54 वर्षीय खिमकुमारी राणा, 33 वर्षीय निर्मला घिमिरे, 11 वर्षीय सुरुमा घिमिरे, 21 वर्षीय दानकुमारी खत्री, 45 वर्षीय गुनी गाहा और 19 वर्षीय बीमा शामिल हैं। सभी मृतक पाल्पा के रैनादेवी छाहरा ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर 8 खुसरने गांव के निवासी हैं। बस सड़क से करीब 60 मीटर नीचे गिरकर पहाड़ी में गिरी थी। हादसे में 16 घायलों का इलाज लुंबिनी क्षेत्रीय अस्पताल बुटवल में हो रहा है।
इसे भी पढ़ें : दिल्ली लोमहर्षक कांडः अंजलि को क्यों नहीं बचाया? सहेली निधि ने दिया यह जवाब
इसे भी पढ़ें : ऐसा बिछाया जाल, धरा गये रंगबाज, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मां ने नहाने बोला, बिदके बच्चे ने बुला ली पुलिस…देखें
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वाले सात बदमाशों का क्या हुआ… देखें वीडियो












