UP : घर में बिटिया की शादी की पूरी तैयारी हो चुकी है। शादी का कार्ड तक छप चुका है। नाते-रिश्तेदारों को न्योता तक जा चुका है। बारात के ठहरने से लेकर उनकी खातिरदारी तक का पूरा इंतेजाम कर लिया गया है, लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हे पक्ष से आई डिमांड ने दुल्हन के घरवालों की नींद उड़ा कर रख दी है। दूल्हा पक्ष ने पैगाम भिजवा दिया है कि बतौर दहेज जबतक बेलोरो उन्हें नहीं मिल जाता, यह शादी नहीं होगी। लड़का कोई चपरासी नहीं, सिपाही है। शादी की कई रस्में हो जाने के बाद शादी तोड़ देने की बात पर दुल्हन के पिता मिश्री लाल बरेली के सिरौली थाने के शरण में गये हैं। उनके बेटे कुणाल ने मीडिया को बताया कि उनकी बहन की शादी 16 जनवरी को तय की गई थी। यह शादी सिपाही प्रदीप कुमार के संग तय हुई है। उनके पिता का नाम विजेंद्र सिंह है। वह रामपुर के शाहाबाद थाना क्षेत्र के धुरियाई गांव के रहनेवाले हैं। प्रदीप यूपी के शाहजहांपुर में सिपाही के पद पर तैनात है। दुल्हन पक्ष का कहना है कि शादी के टूट जाने से उनकी खूब बदनामी हो रही है। यह खबर अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुये पूर्व PM, किसने दी मुखाग्नि… जानें
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार











