लापता जगुआर जवान का इस हाल में मिला शव, पुलिस बोली…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड जगुआर के लापता जवान संजय महली की डेड बॉडी मिली है। रांची के कांके थाना क्षेत्र के चेरी मनातू के जंगल से उसका शव मिला है। वह पिछले 25 नवंबर की सुबह से लापता था। संजय के लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्‍तर से उसकी काफी खोजबीन की, मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। थक हार कर परिजनों ने 5 दिसंबर को रांची के कांके थाना में संजय के गुम होने का मामला दर्ज कराया था। 7 दिसंबर को संजय की लाश मिली। लाश मिलने की फैली खबर के बाद सनसनी फैल गई। संजय के घर में कोहराम मच गया। पत्‍नी चरकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आनेे के बाद जांच की दशा और दिशा तय होगी। फिलहाल पुलिस संजय की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

संजय झारखंड जगुआर में कुक के पद पर कार्यरत था। वह पिछले 25 नवंबर की सुबह 6:30 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से नहीं लौटा। संजय नेतरहाट का रहनेवाला था। नौकरी लगने के बाद वह कांके के सुकुरहुटू में घर बनाकर पत्‍नी के साथ रह रहा था।

इसे भी पढ़ें : प्‍यार के दुश्‍मनों ने लगा दिया ठिकाना, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बहन का सिर किया धड़ से अलग, कटी मुड़ी के साथ ली Selfie…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : किसी भी हाल में न बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर, नक्‍सलियों-उग्रवादियों पर कसें लगाम : DGP

इसे भी पढ़ें :  देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाने का आदेश जारी, देखें लेटर

इसे भी पढ़ें : दिसंबर में दो दिन काम नहीं करेंगे बैंककर्मी, जान लें तारीख

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...