PATNA : बिहार में बेतिया के बगहा के PHC में कोविड टीका लेने पहुंचे भाजपा नेता और उसके बेटे ने जमकर बवाल काटा। संजय पांडेय और उसका बेटा सत्यम पांडेय ने ड्यूटी पर तैनात डॉ. अभय कुमार सिंह के साथ मारपीट भी की। सूचना थाने को दी गई। सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट के मामले में दोनों को हिरासत में ले लिया है। आरोपी भाजपा नेता संजय पांडेय भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय प्रभारी बताया जा रहा है।
Read More :चक्रवाती तूफान ‘यास’ को लेकर अलर्ट, गया-पटना से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द
लोगों के बयान पर की कार्रवाई
डॉ. अभय कुमार ने बताया कि संजय पांडेय एवं उनके पुत्र सत्यम पांडेय टीका लेने आए और उनके साथ बहस करने लगे। दोनों मिलकर मारपीट करने लगे। PHC में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। बगहा नगर के थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर के दिए आवेदन एवं मौके पर उपस्थित लोगों के बयान के आधार पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।
Read More :भारत छोड़ो आंदोलन के शहीद राजेंद्र प्रसाद की पत्नी का निधन, शादी के 5 दिन बाद ही…
इसे भी पढ़ें : किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…
इसे भी पढ़ें : पटना यूनिवर्सिटी में फूटा गुस्सा, छात्रों का आंदोलन तेज…
इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…
इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…






