Kohramlive : अब IPL केवल खेल नहीं रहा। यह पैसा, पावर, ब्रांड और ग्लैमर का सबसे बड़ा मंच बन चुका है। 18 सीजन के बाद एक नई तस्वीर साफ दिख रही है, अब फ्रेंचाइजी मालिक ही नहीं, बल्कि उनकी बेटियां भी IPL की दुनिया में अपनी दमदार पहचान बना रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं अनन्या बिड़ला, जिनके परिवार के समूह ने कंसोर्टियम के साथ मिलकर Royal Challengers Bengaluru को करीब 16000 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इसके साथ ही यह टीम IPL इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है।
अनन्या बिड़ला: विरासत से आगे, अपनी पहचान
अनन्या बिड़ला केवल बड़े बिजनेस परिवार से आने वाली बेटी नहीं हैं, बल्कि खुद एक सफल उद्यमी भी हैं। वह Kumar Mangalam Birla की बेटी हैं। 17 साल की उम्र में उन्होंने स्वतंत्र माइक्रोफिन शुरू की। यह कंपनी आज देश की बड़ी माइक्रोफाइनेंस कंपनियों में गिनी जाती है। अनुमान के मुताबिक उनकी व्यक्तिगत नेटवर्थ 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा मानी जाती है। आरसीबी से जुड़ाव ने उन्हें IPL की नई पावर सर्कल में और मजबूत बना दिया है।
ईशा अंबानी: कॉर्पोरेट ताकत की पहचान
अगर बिजनेस पावर की बात हो तो ईशा अंबानी का नाम सबसे ऊपर आता है। वह Reliance Industries के कई बड़े कारोबार संभाल रही हैं। रिलायंस रिटेल और जियो में उनकी अहम भूमिका है। वह मुकेश अंबानी की बेटी हैं। उनकी व्यक्तिगत संपत्ति करीब 800 करोड़ रुपये मानी जाती है। IPL में Mumbai Indians की सफलता के पीछे रिलायंस की आर्थिक ताकत साफ दिखाई देती है।
काव्या मारन: IPL की सबसे चर्चित चेहरा
IPL ऑक्शन से लेकर मैच के दौरान कैमरा अक्सर जिस चेहरे पर टिकता है, वह है काब्या मारन। वह Sunrisers Hyderabad की पहचान बन चुकी हैं। ऑक्शन टेबल से लेकर स्टेडियम तक उनकी मौजूदगी हमेशा चर्चा में रहती है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 400 करोड़ रुपये बताई जाती है।
सुहाना खान: ग्लैमर और क्रिकेट का संगम
सुहाना खान को IPL की दुनिया में ग्लैमर और युवा ऊर्जा का चेहरा माना जाता है। वह Kolkata Knight Riders से जुड़ी नई पीढ़ी का चेहरा मानी जाती हैं। वह शाहरूख खान की बेटी हैं। हालांकि अभी उनका फोकस एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट पर ज्यादा है, लेकिन IPL में उनकी मौजूदगी टीम की लोकप्रियता बढ़ाती है।
जाह्नवी मेहता: शांत लेकिन रणनीतिक दिमाग
जाह्नवी मेहता इस सूची का सबसे कम चर्चित लेकिन दिलचस्प नाम हैं। वह ऑक्शन टेबल पर अक्सर Kolkata Knight Riders का प्रतिनिधित्व करती नजर आती हैं। उन्हें क्रिकेट की रणनीतिक समझ रखने वाली नई पीढ़ी का चेहरा माना जाता है। उनकी व्यक्तिगत संपत्ति का कोई स्पष्ट सार्वजनिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इधर, IPL 2026 तक आते-आते साफ हो गया है कि अब फ्रेंचाइजी सिर्फ पुराने बिजनेस दिग्गज नहीं चला रहे। अब नई पीढ़ी मैदान में उतर चुकी है, जो डिजिटल दुनिया समझती है, ब्रांड वैल्यू बढ़ाना जानती है, फैंस से जुड़ने के नये तरीके अपनाती है।
इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में हाजिरी बनाकर ताला लगाकर लौट जाते हैं शिक्षक… देखें वीडियो






