Hazaribagh(Sunil/Puja) : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की लापरवाही सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। कुछ ग्रामीणों के अनुसार शिक्षक सुबह समय पर स्कूल पहुंचते तो हैं, लेकिन केवल हाजिरी बनाकर विद्यालय में ताला लगा देते हैं और घर लौट जाते हैं। इस दौरान स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि आज स्कूल बंद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय की स्थिति काफी समय से खराब बनी हुई है। शिक्षक अक्सर निर्धारित समय तक स्कूल में नहीं रुकते। बच्चों को नियमित पढ़ाई नहीं कराई जाती। ग्रामीणों का इल्जाम है कि मिड-डे मील की व्यवस्था भी सही नहीं है। विद्यालय के कुछ बच्चों का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई लगभग नहीं के बराबर होती। कई बार शिक्षक अनुपस्थित रहते हैं, जिसके कारण पढ़ाई-लिखाई नहीं हो पाती। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई कर विद्यालय में नियमित पढ़ाई और मिड-डे मील की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। सुनें क्या बोले ग्रामीण…















