Kohramlive : दीपावली की रौनक के बाद देशभर में आज भाई दूज का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है। यह पर्व पांच दिवसीय दीपोत्सव का अंतिम दिन होता है, जिसे हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई बहन को उपहार और स्नेह देते हैं।
भाई दूज 2025 की तिथि और शुभ समय
द्वितीया तिथि प्रारंभ: 22 अक्टूबर, रात 8:16 बजे
द्वितीया तिथि समाप्त: 23 अक्टूबर, रात 10:46 बजे
उदयातिथि के अनुसार पर्व 23 अक्टूबर (गुरुवार) को मनाया जायेगा।
तिलक का शुभ मुहूर्त
दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक बहनें इसी समय भाई को तिलक लगाये, भोजन कराये और मंगलकामना करें।
इस बार भाई दूज पर बन रहे 3 शुभ योग
1. आयुष्मान योग — 23 अक्टूबर सुबह से लेकर 24 अक्टूबर सुबह 5 बजे तक। यह योग आयु और स्वास्थ्य में वृद्धि करता है।
2. सर्वार्थ सिद्धि योग — 24 अक्टूबर, सुबह 4:51 से 6:28 तक। हर कार्य में सफलता दिलाने वाला योग।
3. रवि योग — 24 अक्टूबर, सुबह 4:51 से 6:28 तक। शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।
अन्य शुभ समय
* ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:45 – 5:36
* अभिजीत मुहूर्त:11:43 – 12:28
* अमृत काल: शाम 6:57 – रात 8:45












