spot_img

विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचना मकसद : चमरा लिंडा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : ”अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सभी योजनाओं का लाभ ससमय पूरी पारदर्शिता के साथ लाभुकों तक पहुंचे। छात्रवृत्ति राशि का वितरण, साइकिल वितरण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन सहित अन्य महत्वकांक्षी योजनाओं का पूरा लाभ जरूरतमंद गरीब लोगों तक पहुंचे, इसका पूरा ख्याल रखना होगा।” यह कहना है मंत्री चमरा लिंडा का। मंत्री लिंडा आज रांची के मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स कार्यालय का भ्रमण करने पहुंचे थे। आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का समान अवसर देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मौके पर राज्य के आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा, प्रबन्ध निदेशक नेलसम बागे, प्रबन्ध निदेशक सुधीर बारा, TRI के उपनिदेशक मोनिका टूटी सहित अन्य छोटे-बड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...

दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

Chatra : कहते हैं, अपने ही सबसे बड़ा सहारा...

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...