जंगली हाथियों का आतंक, दो घरों का ढहा गया…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KHUNTI :  जंगली हाथियों के आतंक से कर्रा प्रखंड के कसीरा बगीचा टोली में रहनेवाले लोग डरे सहमे हैं। बीती आधी रात दो जंगली हाथियों ने इस गांव में रहनेवाले हरखनाथ परधिया और मरधन उरांव के घर को तोड़ डाला। घर में रखे सारे आनाज और सामान को बर्बाद कर दिया। हरखनाथ परधिया ने बताया कि गुरुवार की आधी रात जब घर के सारे लोग सो रहे थे, तभी दो जंगली हाथियों ने घर पर हमला बोल दिया। तब रात के करीब 12 बज रहे थे। घर में मौजूद लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से भागे। वहीं दूसरे के घर में रात गुजारी। हरखनाथ ने बताया कि उनका घर बुरी तरह से ढहा दिया गया। सारे सामान और बर्त्तने को तहश नहश कर पूरा बर्बाद कर दिया। आज सुबह वन विभाग के कर्मचारी और बमरजा मुखिया अनूप कुजूर कसीरा बगीचा टोली गांव जाकर पूरे मामले का जायजा लिया। मुखिया ने तुरंत रेंजर से संपर्क कर पीड़ितों को मुआवजा देने की बात कही है। लोगों का कहना था कि बीते 8 दिनों से ये दोनों जंगली हाथी गांव में डेरा जमाये हुये हैं। उनकी जानमाल हमेशा खतरे में रहती है। गांव वालों ने तत्काल पटाखा और टॉर्च उपलब्ध कराने की मांग रखी है।

इसे भी पढ़ें : लातेहार में बोले सीएम हेमंत, झारखंड वासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास कर रही सरकार

इसे भी पढ़ें : UGC ने 21 University को घोषित किया फर्जी, डिग्री प्रदान करने का अधिकार खत्‍म

इसे भी पढ़ें : हथियारों का जखीरा मिला, नेता गिरफ्तार… देखें

इसे भी पढ़ें : … और जिंदा जल गये एक ही परिवार के पांच लोग, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रूपया, प्रेमिका तक को परोस दिया…

UP : गाजियाबाद के लोनी से रिश्तों को शर्मसार...

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

Bihar : बिहार की उपजाऊ धरती से निकली मिठास...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...