Ranchi : रांची-पटना रोड पर आज भयानक जाम लग गया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। वही लोगों ने बांस-बल्ली से रोड ब्लॉक कर दिया। दरअसल रामगढ़ के कुज्जु ओपी क्षेत्र के नया मोड़ NH 33 फोरलेन पर एक ट्रेलर और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन में से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। तीसरे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। तीनों की शिनाख्त चंदन मुंडा, राजा मुंडा, आदित्य कुमार महतो के रूप में हुई। तीनों कुज्जु के दिगवार बस्ती के रहने वाले थे। घटना के बाद गुस्साये लोगों ने NH33 को पूरी तरह से जाम कर दिया। वहीं मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस के काफी-समझाने बुझाने पर लोगों ने जाम हटाया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद मृतकों के घरवालों का काफी बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों



