UP : वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा के सेक्टर 107 में एक कार से युवक और युवती के शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने सेक्टर 107 में एक कार को संदिग्ध हालत में खड़ा देखा। अंदर देखने पर दो लोग अचेत अवस्था में पाये गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान सुमित के रूप में की है, जो त्रिलोकपुरी का रहने वाला था। युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है। कार से एक पिस्तौल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आशंका है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…
Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...
मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें
Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...
रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…
Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...
90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…
Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...
चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…
Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...










