Kohramlive : 12वीं की परीक्षा खत्म और अब हर घर में वही सवाल गूंज रहा है, “आगे क्या करें और कहां पढ़ें?” अगर आप भी इसी उधेड़बुन में हैं, तो रुकिये, झारखंड की धरती पर ही ऐसे संस्थान(Admission) मौजूद हैं , जो आपके सपनों को नई उड़ान दे सकते हैं।
यहां है Admission का दमदार विकल्प
IIT (ISM) Dhanbad
धनबाद की पहचान सिर्फ कोयले से नहीं, यहां से देश के टॉप इंजीनियर निकलते हैं। इंजीनियरिंग, माइनिंग और रिसर्च में बेहतरीन पढ़ाई होती है, वहीं, शानदार फैकल्टी और मजबूत एकेडमिक सिस्टम, देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट। अगर टेक्निकल फील्ड में बड़ा करना है तो ये जगह मजबूत नींव रखती है।
National Institute of Technology Jamshedpur
जमशेदपुर का इंडस्ट्रियल माहौल और उसी के बीच एक मजबूत इंजीनियरिंग संस्थान है। इंडस्ट्री कनेक्शन मजबूत, प्रैक्टिकल एक्सपोजर का भरपूर मौका एवं कैंपस और प्लेसमेंट दोनों शानदार माने जाते हैं।
Birla Institute of Technology Mesra
रांची के पास बसा ये संस्थान प्राइवेट सेक्टर में भी अपनी अलग पहचान रखता है। इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आर्किटेक्चर और मैनेजमेंट, इंडस्ट्री के हिसाब से अपडेटेड कोर्स एवं शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च सुविधायें हैं। यहां से निकलकर छात्र सीधे करियर की रेस में आगे निकलते हैं।
XLRI Jamshedpur
देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में शुमार है। लीडरशिप और मैनेजमेंट की उच्च गुणवत्ता वाली पढ़ाई, इंटरनेशनल स्टैंडर्ड एजुकेशन, बड़ी-बड़ी कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट। अगर कॉर्पोरेट दुनिया में नाम कमाने का सपना है तो XLRI आपका रास्ता बन सकता है।




इसे भी पढ़े :Ranchi News : बाउंसर लेकर पहुंचे थे जमीन हथियाने, ग्रामीणों ने गजब का खदेड़ा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :Petrol-Diesel : प्रीमियम या साधारण पेट्रोल, गाड़ी के लिए कौन-सा सही… जानें
इसे भी पढ़े :Technology : टेक्नोलॉजी की दौड़ में कौन-सी ब्रांच बेजोड़… जानें
इसे भी पढ़े :Weekend : “वीकेंड” में बनायें यादगार सफर, 2 दिन, 10 ठिकाने…
इसे भी पढ़े :Nashik : एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौ’त, दहला इलाका…








