Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय में होने वाले 29वें इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल ‘झूमर’ की रौनक शुरू होने से पहले ही टेंडर विवाद ने माहौल गरमा दिया है। 15 से 17 दिसंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में हैं, लेकिन उससे पहले ही टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। महोत्सव के आयोजन को लेकर अलग-अलग मदों में टेंडर जारी किये गये हैं। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से जुड़े टेंडर में अनियमितता के आरोप सामने आये हैं। ऑनलाइन टेंडर कोटेशन इनविटेशन नोटिस में टेंडर ओपनिंग की तिथि और समय का उल्लेख ही नहीं किया गया। जबकि टेंडर प्रक्रिया में ओपनिंग डेट और समय तय करना अनिवार्य होता है। इसके पीछे का मकसद होता है, पारदर्शिता, निष्पक्षता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा। लेकिन यहां इस बुनियादी नियम को दरकिनार कर दिया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता कटघरे में आ गई है। मीडिया के सवालों पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सादिक रजाक ने इसे “मानवीय भूल” बताया। उन्होंने गलती सुधारने की बात कही, लेकिन यह भी स्वीकार किया कि टेंडर पहले ही किसी को आवंटित किया जा चुका है। इसी बयान के बाद मामले पर संदेह और गहरा गया। छात्र नेता चंदन सिंह ने टेंडर प्रक्रिया को पूरी तरह गलत करार दिया। उन्होंने टेंडर को तत्काल रद्द करने की मांग की है। वहीं, नियमों के तहत नये सिरे से पारदर्शी टेंडर जारी करने की डिमांड की है। उनका आरोप है कि नियमों की अनदेखी जानबूझकर की गई, ताकि किसी खास व्यक्ति को फायदा पहुंचाया जा सके।
यूथ फेस्टिवल से पहले ‘टेंडर का झोल’…
Date:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...
जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…
Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...
मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...
Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…
Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...
हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...





