spot_img

Ranchi : इस डर से पहरेदार का किया खू’न, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुंडा की बेरहमी से हत्या कर आस्था के इस पवित्र स्थल को अपराध की स्याही से दागदार करने वाले तीन संदेही गुनहगारों को पुलिस ने खोज निकाला। हत्यारों ने मंदिर से दान पेटी को भी खाली कर दिया था। पहरेदार की हत्या ने इलाके को हिला कर रख दिया था। गोलबंद हुये लोग सड़क पर उतर आये थे और खूब बवाल किया। रांची(Ranchi) पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने इसे काफी गंभीरता से लिया और खुद की देखरेख में कातिलों को खोज निकालने के लिये एक स्पेशल टीम बनाई।

Ranchi पुलिस ने कातिलों को धर दबोचा 

गठित टीम ने फौरी कार्रवाई करते हुये इस कांड में शामिल तीन संदेही कातिलों को खोज निकाला। तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तीनों ने हत्या के पीछे राज उगलते हुये बताया कि पहलेदार बिरसा मुंडा उन्हें पहचान लिया था, पकड़े जाने के डर से उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पहचान छुपाने के लिये एक निर्दोष की हत्या कर दी गई।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : म’र्डर मिस्ट्री सुलझी, जगन्नाथ मंदिर पहुंचे SSP… जानें

इसे भी पढ़ें : मुरली पहाड़ पर चला कानून का बुलडोजर…

पकड़े गये देव कुमार उर्फ रचित कुमार, विकास महली, आयुष कुमार दत्ता (तीनों न्यू कॉलोनी, जगन्नाथपुर) की निशानदेही पर 3 लाख 977 रुपये कैश, हत्या में इस्तेमाल खून लगा पत्थर, वारदात के वक्त पहने कपड़े (शर्ट और गमछा), ताला तोड़ने के औजार (लोहे के रॉड, टूटे ताले) एवं नए कपड़े और खरीद की रसीद बरामद कर ली गई। यहां याद दिला दें कि बीते 24 अप्रैल को मंदिर के पहरेदार की हत्या कर दी गई थी। सुनें क्या बोले रांची के पुलिस कप्तान राकेश रंजन…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...