spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Manifesto में तेजस्‍वी का वादा, सरकार बनते ही 10 लाख लोगों को नौकरी

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां वोटरों को रिझाने में जुटे हैं। घोषणाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में महागठबंधन ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पटना में अपना घोषणा पत्र जारी किया। Manifesto जारी करने के साथ ही आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव ने केंद्र व राज्‍य सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अब तक केंद्र की टीम ने आकर नहीं देखा कि बाढ़ से कितने लोग प्रभावित हुए, ऐसा लग रहा है कि बस कुर्सी पाने की होड़ में सब लोग लगे हुए हैं।

इसे पढ़ें : आज से Shardiya Navratri आरंभ, जानिये पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त

सरकार बनी तो तीन कृषि विरोधी कानूनों को करेंगे समाप्‍त : कांग्रेस

Manifesto जारी करने के दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बिहार में यदि महागठबंधन की सरकार बनी तो हम तीन कृषि विरोधी कानूनों को समाप्त करने के लिए पहले विधानसभा सत्र में एक विधेयक पारित करेंगे।

इसे पढ़ें : नवरात्र में हर दिन भोग लगाने से पूरी होंगी सारी इच्छाएं

तेजस्वी यादव ने कहा- मेवा के लिए बिहार में हुए 60 घोटाले

वहीं तेजस्वी यादव ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं कि मेरा काम सेवा का है, मेवा का नहीं है। लेकिन मेवा के लिए बिहार में 60 घोटाले हुए हैं। तेजस्वी ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट में पहला दस्तखत 10 लाख रोजगार देने के फैसले पर होगा।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाल ने कहा कि ये नई दशा बनाम दुर्दशा का चुनाव है। वर्तमान सरकार ने रोजगार का वादा कर युवाओं को छला है। ना तो युवाओं को रोजगार मिला, ना ही विकास का वादा पूरा हुआ। उन्‍होंने कहा कि ये चुनाव खुद्दारी और तरक्की बनाम बंटवारा और नफरत का चुनाव है।

इसे पढ़ें : मन और व्यवस्था में भी छुपे हैं Rape के कुछ सूत्र

उन्‍होंने कहा कि बीजेपी तीन गठबंधनों में चुनाव लड़ रही है, एक गठबंधन है जेडीयू और बीजेपी का जो आपको नजर आता है। एक गठबंधन है बीजेपी और एलजेपी का जो आप समझते हैं और एक गठबंधन है बीजेपी और ओवैसी साहब का। तीन ठगबंधन के साथ बीजेपी इस बिहार के चुनाव में उतरी है।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...