नवरात्र में हर दिन भोग लगाने से पूरी होंगी सारी इच्छाएं

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू हो रही है। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं।  नवरात्रि में नौ दिनों तक माता के भक्त माता दुर्गा के नौ अलग-अलग रूप की पूजा करके उन्हें अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं मां को किस दिन कौन सी चीज का भोग लगाने से मन की इच्छाएं पूरी होती हैं।

जानें किस दिन लगाएं किस चीज का भोग

पहले दिन : नवरात्रि के पहले दिन मां के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से आरोग्य का आशीर्वाद का फल मिलता है।

दूसरे दिन :नवरात्रि के दूसरे दिन मां को शकर का भोग लगाकर घर में सभी सदस्यों में बांटें। इससे आयु वृद्धि होती है।

तीसरे दिन :नवरात्रि के तीसरे दिन दूध या खीर का भोग मां को लगाकर ब्राह्मण को दान करने से दुखों से मुक्ति मिलकर परम आनंद की प्राप्ति होती है।

चौथे दिन: नवरात्रि के चौथे दिन मालपुए का भोग लगाकर मंदिर के ब्राह्मण को दान दें। ऐसा करने से बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय शक्ति बढ़ती है।

पांचवें दिन:  नवरात्रि के पांचवें दिन मां को केले का नैवैद्य चढ़ाने से शरीर स्वस्थ रहता है।

छठे दिन:  नवरात्रि छठवीं के दिन शहद का भोग लगाएं। जिससे आकर्षण शक्ति में वृद्धि होगी।

सातवें दिन: सातवें नवरात्रि सातवें दिन पर मां को गुड़ का नैवेद्य चढ़ाने व उसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है।

आठवें दिन:  नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को नारियल का भोग लगाएं व नारियल का दान कर दें। इससे संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

नौवां दिन : नवरात्रि की नवमी के दिन तिल का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान दें। इससे मृत्यु के भय से राहत मिलने के साथ अनहोनी घटनाओं से भी बचाव होता है।

इसे  भी पढ़ें  :बेल बाटम का टीज़र रिलीज, फैंस को जल्द देखने मिलेगा ट्रेलर

इसे  भी  पढ़ें :पोको ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर्स और कीमत

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

भारतीय किचन में केवल खाना नहीं बनता, यहां सेहत भी तैयार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध उबालने(Boiling Milk) का बर्तन

धूप में चुभता दर्द, कहीं ये Migraine तो नहीं, सच्चाई बता गये डॉ वर्मा…

तपती दोपहर, हल्की सी धूप और अचानक सिर में हथौड़े जैसा दर्द, कई लोग इसे आम सिरदर्द समझकर टाल देते हैं, लेकिन सच ये है कि यह माइग्रेन(Migraine) भी हो सकता है।

Home Tips : चाय-कॉफी के दाग, चुटकियों में हटायें… जानें कैसे

लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि महंगे केमिकल नहीं, घर(Home) की छोटी-छोटी चीजें ही बड़े-बड़े दागों की छुट्टी कर सकती हैं

Hair Style : हेयर स्टाइल से झलकता है आपका असली स्वभाव!…

आईने के सामने खड़े होकर जब आप अपने बाल(Hair)संवारते हैं तो क्या कभी सोचा है, ये सिर्फ स्टाइल नहीं, आपकी पहचान भी बता रहे हैं? जी

चैत्र नवरात्रि शुरू, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना है अलर्ट… जानें

शुभ योग के साथ 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इस दिन हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होगा और साथ ही गुड़ी पड़वा भी मनाया जा रहा है। हालांकि, यह तिथि ग्रहों की स्थि