Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लिनिक में आयोजित निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर अपने 21वें दिन में भी लोगों की उम्मीदों का सहारा बना। शनिवार को 35 मरीजों की मुफ्त में जांच की गई। गढ़वा के सुप्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. खान ने मरीजों की जांच की। बहुतों के दांत दर्द, मसूड़ों की सूजन, कीड़ा लगना, पायरिया और बदबू की समस्या सुनी और फिर बड़े समझदारी भरे अंदाज में समझाया कि “दांत शरीर का अनमोल अंग हैं, छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है।” डॉ. खान ने चेतावनी दी कि दांतों को बचाना है तो तंबाकू, गुटखा और सिगरेट से दूरी जरूरी है। ये सिर्फ दांतों को नहीं गलाते, पूरे जीवन को स्याह कर देते हैं। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों के दांतों की विशेष देखभाल पर जोर देते हुये दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह दी। कई मरीजों ने कहा कि बढ़ते खर्च के कारण वे समय पर इलाज नहीं करा पाते, लेकिन यह शिविर उनके लिये राहत की छांव बनकर आया है। डॉ. खान और उनकी टीम की सेवा भावना ने गढ़वा के आम लोगों के दिल में सुकून का घर बना दिया है। आयोजकों ने बताया कि शिविर आगे भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें।
इसे भी पढ़े :ठिठुर रहे झारखंड के ये जिले, 3 डिग्री हुआ तापमान… जानें कहां






