spot_img

CM हेमंत सोरेन बोले, हर गांव तक पहुंचेगा साइंस, हर युवा बनेगा इनोवेटर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की अहम बैठक में राज्य को ज्ञान और तकनीक की ताकत से आगे बढ़ाने का रोडमैप तैयार किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस सही मंच चाहिये। यहां हुनर है, दिमाग है, जज्बा है, बस केवल सही दिशा की जरूरत है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं, शोधकर्ताओं और छात्रों को इनोवेशन से जोड़ने पर जोर दिया। वहीं, राज्य में भविष्य उन्मुख वैज्ञानिक माहौल बनाने का संकल्प लिया। CM ने उच्च और तकनीकी संस्थानों में रिसर्च, स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षा को नया बढ़ावा देने एवं रिजल्ट-ओरिएंटेड प्लान बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

CM ने कहा हर जिले में पहुंचेगी “मोबाइल साइंस बस”

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि अब विज्ञान केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने 24 जिलों में मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस चलाने का निर्देश दिये। जिससे गांव-गांव के बच्चों तक विज्ञान का जादू पहुंचेगा। स्कूलों में जिज्ञासा और नये सोच का बीजारोपण होगा। CM हेमंत सोरेन ने कृषि को आधुनिक बनाने पर जोर दिया। मैकेनिकल इनोवेशन से खेती आसान होगी। इससे उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की जिंदगी बदलेगी।

साइंस सिटी और तारामंडल बनेंगे “इंस्पिरेशन हब”

साइंस सिटी अब सिर्फ बच्चों के लिये नहीं, हर उम्र के लिये आकर्षण का केंद्र बनेगी। CM हेमंत सोरेन ने जिलों में बन रहे साइंस सेंटर और तारामंडल को आधुनिक, आकर्षक एवं जनोपयोगी बनाने के निर्देश दिये। बच्चों को देश के बड़े साइंस सिटी और तारामंडलों का भ्रमण कराया जायेगा। उनमें वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा, नवाचार की भूख विकसित होगी। बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक विकास मुंडा, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह सहित कई विभागों के सचिव, निदेशक और वैज्ञानिक अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़े :UP : असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू…

इसे भी पढ़े :Bihar : बच्चे पड़े भारी, छिन गई नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।