spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नितिन मुकेश के आंखों में छलक आये आंसू… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : मशहूर गायक नितिन मुकेश के आंखों में आंसू छलक आये। वो अतीत के झरोखे में गोते लगाते अपने पिता मुकेश की बातों और यादों को याद कर राज कपूर की हिट फिल्म अनाड़ी के गाने ”किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम है” गाते हुये रो पड़े। उन्होंने आज के युवाओं से हाथ जोड़कर कहा, मेरा निवेदन है कि ”इस गीत और गीत की भावना को समझे, क्योंकि इस गाने में पूरी जिंदगी का सार छुपा हुआ है।” मौका था हिन्दी सिनेमा जगत के मशहूर गायक मुकेश के 100वें जन्मशती का। मुंबई के मालाबार हिल में मुकेश चौक के पास जुटे परिवार के लोगों ने उनकी जन्मशती पूरे श्रद्धा के साथ मनाई। इस दरम्यान नितिन मुकेश अपने पिता मुकेश के हिट गाने ”किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार” गाकर युवाओं को जिंदगी जीने की प्रेरणा दे गये। वहीं नितिन मुकेश ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरा जन्म इस परिवार में हुआ। उनके गाने लोगों को जीने की प्रेरणा देते हैं। उनसे नाम जुड़े रहने के चलते उनकी जिंदगी में जान आ गई।

100 Years Of Mukesh Nitin Mukesh celebrates father birthday with Nishi Mukesh Neil Nitin Mukesh see pictures

नितिन मुकेश जब यह गाना गा रहे थे तो उनका साथ उनके बेटे नील नितिन मुकेश ने दिया। गायक मुकेश को याद करते हुए उनके दिल को छू लेने वाले सब गाने गाये गये। नील नितिन मुकेश ने अपने दादा को याद करते हुए कहा, ”मेरी दादा जी से मुलाकात नहीं हुई, लेकिन मुझे हमेशा इस बात का अहसास होता है कि जैसे दादा जी मेरे पास है। मैं दादी के बहुत करीब था, वहीं दादी जी से दादा जी के बारे में जाना-सुना। उनकी कमी कभी महसूस ही नहीं हुई। पिता जी ने दादा जी के गीतों को आज तक जिंदा रखा है, मेरे पिताजी जैसा कोई बेटा नहीं, पिताजी ने अपनी पूरी जिंदगी दादा जी के लिए अर्पित कर दी।”

100 Years Of Mukesh Nitin Mukesh celebrates father birthday with Nishi Mukesh Neil Nitin Mukesh see pictures

इसे भी पढ़ें : मणिपुर में हुई घटना पर CM चिंतित, महामहिम को पत्र लिख कही यह बात… जानें

इसे भी पढ़ें : “जो करना है कर लो, मैं नहीं आऊंगा”, सुनते ही पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम… जानें

इसे भी पढ़ें : मासूम बेटे की मौ’त के बाद भी शांत थी मां, खुला बड़ा राज… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के अर्थतंत्र पर ATS की तीखी चोट… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : Jharkhand News : कई थाना प्रभारियों को किया गया इधर से उधर, देखें…

 

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...