spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

“जो करना है कर लो, मैं नहीं आऊंगा”, सुनते ही पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : “जो करना है कर लो मैं नहीं आऊंगा” पति के मुख फोन पर यह बोल सुनते ही पत्नी का माथा ठनक गया। गुस्से में पत्नी गुड़िया देवी ने खौफनाक कदम उठा लिया। वह अपनी 2 बेटी और 1 बेटे के साथ रेलवे ट्रैक पर चली गई। तीनों बच्चों के साथ पटरी पर बैठ गई। सामने से हिमगिरी ट्रेन आती देख दोनों बेटियां मां का हाथ छुड़ा भागने लगी। लेकिन गुड़िया देवी ने बेटे का हाथ पकड़े रखा। जिससे बेटियां तो बच गई, पर मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। ट्रेन में सवार लोगों ने ट्रेन रुकवाकर बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। बेहतर इलाज के लिए बेटे को पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं भागते वक्त एक बेटी को भी चोट लगी है। दिल दहलाने वाली यह घटना भोजपुर के आरा रेलवे स्टेशन के न्यू ओवरब्रिज के पोल संख्या 591/27 के पास हुई।

मामले में प्रथम दृष्ट्या जो बातें सामने आई उसके अनुसार 32 साल की गुड़िया देवी अपने पति 35 साल के मनीष कुमार के अवैध संबंध से नाराज थी। गुड़िया देवी का ससुराल नवादा थाना क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल गली में है। मामले में मृतका की बड़ी बेटी ने बताया कि पापा किसी और औरत से बात करते है। मां को यह पसंद नहीं था। आज सुबह भी मां ने फोन कर उन्हें घर आने को कहा। लेकिन उन्होंने मना कर दिया, और कहा कि जो करना है करो, नहीं आऊंगा। इसके बाद मां हम सभी को लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठ गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से मृतका के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : मासूम बेटे की मौ’त के बाद भी शांत थी मां, खुला बड़ा राज… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के अर्थतंत्र पर ATS की तीखी चोट… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :बालू माफियाओं की हुकूमत और हिमाकत पर चौंक गये ACF, क्या बोल गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जापान में बोल-बम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :झारखंड में रूठा मॉनसून, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कही ये बात

इसे भी पढ़ें :अगले पांच दिनों तक झारखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, देखें…

 

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...