Bihar : बिहार चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है और टीम तेजप्रताप ने अपना पहला दांव खेल दिया है।
पटना में आयोजित मिलन समारोह में तेजप्रताप यादव ने जहानाबाद की घोसी विधानसभा सीट से समाजसेवी जय प्रकाश यादव उर्फ गांधी यादव को उम्मीदवार घोषित कर दिया। सैकड़ों समर्थकों के साथ टीम तेजप्रताप में शामिल हुये गांधी यादव का स्वागत करते हुए तेजप्रताप ने कहा “घोसी की महान जनता ने इन्हें चुना है, मैं उन्हें प्रणाम करता हूं।” उन्होंने इशारा किया कि आगे भी कई नाम टीम में जुड़ने वाले हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा पर पूछे सवाल पर तेजप्रताप ने हल्के अंदाज में कहा—”वो जाने, हमें तो चुनाव लड़ना ही है।” दो वोटर आईडी मामले पर भी उन्होंने कहा—”चुनाव आते हैं तो ऐसी बातें होती रहती हैं।”
टीम तेजप्रताप का पहला दांव, इस सीट से उम्मीदवार की घोषणा
Date:








