Kohramlive : मैनचेस्टर की ओल्ड ट्रैफर्ड पिच तैयार है… लेकिन उससे पहले टीम इंडिया की किस्मत को दो चोटों ने झकझोर दिया है। नीतीश रेड्डी और अर्शदीप सिंह, दो नाम, दो उम्मीदें… अब मैदान से बाहर। नीतीश रेड्डी को घुटने की गंभीर चोट, अर्शदीप के अंगूठे में प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी है। दो खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से टीम की प्लेइंग इलेवन और रणनीति दोनों पर असर पड़ना तय है।
अंशुल कंबोज की एंट्री
24 साल के ऑलराउंडर अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाने वाले अंशुल अब मैनचेस्टर में टीम से जुड़ चुके हैं। अब टीम इंडिया के सामने चुनौती सिर्फ इंग्लैंड से नहीं, अपने संयोजन को दोबारा संजोने की भी है।
🚨 Squad Update: Nitish Kumar Reddy ruled out of the series. Arshdeep Singh ruled out of fourth Test 🚨
The Men’s Selection Committee has added Anshul Kamboj to the squad.
More details here – https://t.co/qx1cRCdGs0 #TeamIndia #ENGvIND
— BCCI (@BCCI) July 21, 2025
भारत की अपडेटेड स्क्वॉड
गिल (कप्तान), पंत (उपकप्तान), राहुल, यशस्वी, जडेजा, शार्दुल, बुमराह, सिराज, कुलदीप, सुंदर, करुण, सुदर्शन, ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कंबोज।














