Team India को मिला बारिश का सहारा,लड़खड़ा गए रोहित और गिल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • दूसरे दिन वर्षा के कारण नहीं हो सका 35 ओवरों का खेल
  • कल आधा घंटा पहले भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजे खेल शुरू होगा

कोहराम लाइव डेस्क: आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा एक बार फिर गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। शुभमन गिल भी सस्‍ते में निपट गए। इससे ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 369 रनों के जवाब में भारत अच्छी शुरूआत नहीं कर सका। भारी बारिश के कारण चाय के ब्रेक के बाद खेल नहीं हो सका। उस समय भारत का स्कोर दो विकेट पर 62 रन था। दूसरे दिन बारिश के कारण 35 ओवरों का खेल धुल गया। रविवार यानी कल आधा घंटा पहले भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे से तीसरे दिन का खेल शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें : पुलिस-नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, एक ग्रामीण की मौत की सूचना, एक महिला को लगी गोली

रोहित ने शुरू की थी अच्‍छी पारी 

रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत करते हुए 74 गेंदों में 44 रन बनाए, लेकिन एकाग्रता टूटने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। अपना 100वां टेस्ट खेल रहे नाथन लियोन ने उन्हें डीप में मिशेल स्टार्क के हाथों लपकवाया। इससे पहले शुभमन गिल (7) ने पैट कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच थमाया। चाय के ब्रेक के समय चेतेश्वर पुजारा 8 और अजिंक्य रहाणे 2 रन बनाकर खेल रहे थे।

इसे भी पढ़ें : सीएम के साथ नहीं बनी बात, पारा शिक्षकों ने लिया ये फैसला…

रहाणे और पुजारा ने 37 गेंदों पर बनाए महज 2 रन

रहाणे और पुजारा ने ब्रेक से पहले 37 गेंदों में महज दो रन बनाए. रोहित ने कमिंस और जोश हेजलवुड को बखूबी खेला और अपनी पारी में छह चौके भी लगाए. उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी भी की जबकि पुजारा दूसरा छोर संभालकर खेलते रहे।

इसे भी पढ़ें : सदर अस्‍पताल की इस महिला को लगा कोरोना का पहला टीका

369 रनों पर आउट हुई आस्‍ट्रेलिया की टीम

इससे पहले भारत के युवा और अनुभवहीन गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 369 रनों पर ऑलआउट कर दिया। शार्दुल ठाकुर, टी. नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर ने 3-3 विकेट लिये। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 58 रनों के भीतर पांच विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया ने गाबा पर 350 से अधिक रन बनाने के बाद कभी कोई टेस्ट नहीं गंवाया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय पांच विकेट पर 311 रनों से आठ विकेट पर 315 रन हो गया। इसके बाद स्टार्क और लियोन ने 39 रन जोड़े और टीम को 350 रन के पार पहुंचाया। सुंदर ने लियोन को बोल्ड किया, जबकि नटराजन ने जोश हेजलवुड को आउट करके ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया।

 

spot_img

Related articles:

अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

Kohramlive : आजादी की गूंज, क्रांति की पहचान और...

10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

Kohramlive : भारत के मशहूर बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहित...

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...