पिता को फोन कर कहा, तबीयत ठीक नहीं है, फिर…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) के हॉस्टल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महाराष्ट्र के रहने वाले PHD छात्र प्रथमेश रायपुरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में बेसुध मिले छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद संस्थान परिसर में सन्नाटा पसर गया, वहीं पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। खबर है कि प्रथमेश हॉस्टल के कमरे में मौजूद था। इसी दौरान उसने अपने पिता को फोन किया और तबीयत खराब होने की बात बताई। पिता से बातचीत के दौरान ही अचानक फोन कट गया। बेटे से संपर्क नहीं होने पर पिता को चिंता हुई। उन्होंने तत्काल हॉस्टल के वार्डन को फोन कर प्रथमेश की स्थिति देखने का आग्रह किया।

दरवाजा अंदर से बंद था, आवाज देने पर भी नहीं खुला

वार्डन जब प्रथमेश के कमरे के बाहर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्थिति को देखते हुये दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गये। प्रथमेश बिस्तर पर बेसुध पड़ा था। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद खरसीदाग पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। फिलहाल छात्र की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रथमेश पिछले करीब डेढ़ साल से ICAR के हॉस्टल में रहकर PHD की पढ़ाई कर रहा था।

इसे भी पढ़ें :

हॉकी में पुरुष टीम को 11 लाख का ईनाम…

Kohramlive : भारतीय हॉकी के लिये एशियाई खेल 2026...

टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया…

Kohramlive : जिस मुकाबले का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी...

अच्छे नंबर का लालच देकर दु’ष्कर्म करने वाला टीचर अरेस्ट…

Kohramlive : जिस शिक्षक पर बच्चों को पढ़ाने और...

ओरमांझी में शांति समिति ने बनाई सुरक्षा की रणनीति… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियों...

गोल्ड जीतते ही भारतीय बेटियों पर बरसा ईनाम, हर खिलाड़ी को मिलेंगे…

Kohramlive : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: