गोल्ड जीतते ही भारतीय बेटियों पर बरसा ईनाम, हर खिलाड़ी को मिलेंगे…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऐसा जज्बा दिखाया कि 42 साल का इंतजार खत्म हो गया और देश की झोली में गोल्ड मेडल आ गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद अब टीम पर इनामों की बारिश हो रही है। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और इसके साथ लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स 2028 के लिये भी जगह पक्की कर ली। एशियन गेम्स में मेडल जीतने के लिये सीधे तौर पर कोई अनिवार्य नकद पुरस्कार नहीं मिलता। लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन से खुश हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिये नकद पुरस्कार का ऐलान किया है। हॉकी इंडिया के अनुसार, हर खिलाड़ी को ₹11 लाख, सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को ₹5.5 लाख का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

ओडिशा सरकार ने भी किया ₹11 लाख का ऐलान

भारतीय महिला हॉकी टीम की सफलता पर ओडिशा सरकार ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ऐलान किया कि हर खिलाड़ी को ₹11 लाख एवं सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को ₹5.5 लाख का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। ओडिशा CMO ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी दी और टीम को एशियन गेम्स में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार, दोनों के पुरस्कारों को जोड़ें तो भारतीय महिला हॉकी टीम की हर खिलाड़ी को कुल ₹22 लाख का नकद पुरस्कार मिलेगा। वहीं, सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य के लिये कुल नकद पुरस्कार ₹11 लाख होगा।

हॉकी इंडिया ने की टीम के जज्बे की तारीफ

हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल भोला नाथ सिंह ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की। PTI के हवाले से उन्होंने कहा कि भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने चीन के खिलाफ मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा एक गोल की बढ़त को बचाये रखने के जज्बे और मजबूती की तारीफ की। उनके मुताबिक, टीम ने लंबे अंतराल के बाद इतिहास रचा है और इसी उपलब्धि के सम्मान में हॉकी इंडिया नकद पुरस्कार दे रहा है।

इसे भी पढ़ें :

वैभव को आउट कर अयूब ने किया ‘बच्चे’ वाला इशारा, फिर अभिषेक ने…

Kohramlive : भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स...

हॉकी में पुरुष टीम को 11 लाख का ईनाम…

Kohramlive : भारतीय हॉकी के लिये एशियाई खेल 2026...

टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया…

Kohramlive : जिस मुकाबले का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी...

अच्छे नंबर का लालच देकर दु’ष्कर्म करने वाला टीचर अरेस्ट…

Kohramlive : जिस शिक्षक पर बच्चों को पढ़ाने और...

ओरमांझी में शांति समिति ने बनाई सुरक्षा की रणनीति… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: