spot_img

रसोई के ये बर्तन समय रहते बदल दें, वर्ना…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : रसोई में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों पर अक्सर तब ध्यान जाता है, जब वे टूट जाते हैं या पूरी तरह बेकार हो जाते हैं। लेकिन हर बर्तन का एक उपयोगी जीवनकाल होता है। समय के साथ उनकी सतह घिसने लगती है, दरारें पड़ जाती हैं या उनकी गुणवत्ता पहले जैसी नहीं रहती। ऐसे बर्तनों का लंबे समय तक इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता। आइये जानते हैं किन बर्तनों को समय रहते बदल देना चाहिये।

एल्युमिनियम के बर्तन

एल्युमिनियम के बर्तन हल्के और किफायती होते हैं, इसलिये लगभग हर घर में मिल जाते हैं। लेकिन अगर ये बहुत ज्यादा घिस जायें, पतले हो जायें या उनकी अंदरूनी सतह खराब दिखने लगे, तो इन्हें बदल देना बेहतर होता है। खासकर खट्टी चीजें बार-बार पकाने से इनकी सतह जल्दी प्रभावित हो सकती है।

तांबे और पीतल के बर्तन

तांबे और पीतल के बर्तन वर्षों तक चलते हैं, लेकिन इनकी अंदरूनी कलई सुरक्षित रहना जरूरी है। अगर कलई उतरने लगे या अंदर हरे या काले निशान दिखाई दें, तो दोबारा कलई करवाने के बाद ही उनका इस्तेमाल करें।

प्लास्टिक के डिब्बे और बोतलें

खाना स्टोर करने वाले प्लास्टिक कंटेनर अगर खरोंचदार हो जायें, उनका रंग बदल जाये या उनमें से बदबू आने लगे, तो उन्हें बदल देना चाहिये। पुराने और क्षतिग्रस्त प्लास्टिक के डिब्बों का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बचना बेहतर माना जाता है।

मेलामाइन की प्लेटें और बाउल

मेलामाइन के बर्तन हल्के और देखने में आकर्षक होते हैं, लेकिन इनमें दरार, टूट-फूट या गहरे खरोंच दिखाई देने लगें, तो इन्हें बदल देना ही सही विकल्प है।

लकड़ी के चम्मच और चॉपिंग बोर्ड

लकड़ी के चम्मच और चॉपिंग बोर्ड समय के साथ कटने, फटने और नमी सोखने लगते हैं। गहरे कट और दरारों में बैक्टीरिया पनपने की आशंका बढ़ सकती है। ऐसे में इन्हें समय पर बदल देना बेहतर होता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • नॉन-स्टिक बर्तनों की कोटिंग उखड़ने लगे तो उन्हें बदलने पर विचार करें।
  • टूटे या चिपके हुये कांच और सिरेमिक के बर्तनों का इस्तेमाल न करें।
  • बर्तनों की समय-समय पर जांच करें और जरूरत पड़ने पर उन्हें बदल दें।

इसे भी पढ़ें : रजरप्पा थानेदार सहित टीम को नवाजा गया, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें : ट्रंप का ईरान की घेराबंदी का ऐलान, 20% ‘सिक्योरिटी फीस’ की घोषणा…

इसे भी पढ़ें : कड़ाही में बचा तेल फेंकने से पहले जरा रुकिये, इन 5 कामों में आयेगा बड़ा काम…

इसे भी पढ़ें : भारत का पहला कार्बन फाइबर हेलमेट लॉन्च, कीमत और खासियत, जानें…

इसे भी पढ़ें : जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रांची में बदलेगा ट्रैफिक रूट, मेला जाने से पहले…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में पुलिस जवान पर ही चढ़ा दी थार, फिर क्या हुआ… देखें

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के पास...

नहीं रहें झारखंड के पूर्व मंत्री, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत… देखें

Ranchi : झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस...

रजरप्पा थानेदार सहित टीम को नवाजा गया, जानें क्यों…

Ramgarh : शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड के सफल...

ट्रंप का ईरान की घेराबंदी का ऐलान, 20% ‘सिक्योरिटी फीस’ की घोषणा…

Kohramllive : दुनिया की सबसे अहम समुद्री व्यापारिक राहों...