Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई का तरीका बदलने वाला है। CM हेमंत सोरेन 28 फरवरी को शिक्षकों को टैबलेट सौंपेंगे, जिससे सरकारी स्कूलों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा सके। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ उन्हीं स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगी, जहां 30 से ज्यादा छात्र पढ़ रहे हैं। इसके तहत 28,945 स्कूलों का चयन किया गया है। CM हेमंत सरकार शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह ऑनलाइन करने की दिशा में काम कर रही है। उपस्थिति से लेकर सभी रिपोर्टिंग कार्य अब डिजिटल माध्यम से होंगे, ताकि एक क्लिक में पूरी जानकारी उपलब्ध हो सके। इसी कड़ी में कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों को टैबलेट दिये जायेंगे। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने यह सूची जारी की है। इसमें वे शिक्षक शामिल होंगे, जो ई-विधावाहिनी पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करते हैं। टैबलेट की सप्लाई के लिए मेसर्स SIBIN लर्निंग कार्ट प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया गया है, जो एक साल तक इसकी देखभाल भी करेगी। शिक्षकों को टैबलेट रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सौंपे जायेंगे। रांची को छोड़कर अन्य जिलों के 6-6 प्रिंसिपल इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। खबर के अनुसार, गिरिडीह के 2776 शिक्षक, पलामू 2323, दुमका 1797, पश्चिमी सिंहभूम के 1772 शिक्षक, देवघर के 1712 शिक्षक, रांची के 1456 शिक्षक एवं धनबाद के 1371 शिक्षक शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें :साफ हुई राजधानी की हवा, पाबंदियां खत्म…
इसे भी पढ़ें :राज्यपाल ने इन योजनाओं को बताया शानदार, बोले…
इसे भी पढ़ें :मैट्रिक परीक्षा प्रश्न पत्र लीक की जांच अब SIT के हवाले
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






