जमशेदपुर : जमशेदपुर में छात्रा पर बुरी नजर डालना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। छात्रा और उसके परिजनों ने घर में घुसकर शिक्षक की पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसे भी पढ़ें : Mob Lynching: युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
शहर के घोड़ाबांधा स्थित आलोक विहार अपार्टमेंट में एक शिक्षक छात्राओं को कॉमर्स की ट्यूशन पढ़ाते हैं। छात्राओं की मानें, तो शिक्षक उनपर गलत नजर डालते हैं। एक छात्रा को अकेले में ले जाकर उन्होंने उसके साथ गलत किया। अपनी पढ़ाई छूटने के डर से छात्रा ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के जेपी केंद्रीय कारा के डिटेंशन सेंटर से दो विदेशी नागरिक फरार
छात्रा की मानें तो अगर उसके परिजन घटना के बारे में जान जाते तो उसकी पढ़ाई बंद करवा दी जाती। इसलिए उसने घटना की जानकारी परिजनों को न देकर अपनी सहेलियों को दी। जिसके बाद छात्राओं ने मिलकर शिक्षक को सबक सिखाने की ठानी और मंगलवार को सभी शिक्षक के घर जा धमके। फिर क्या था सबने मिलकर शिक्षक की जमकर क्लास ली। परिजनों के सामने ही जमकर शिक्षक की पिटाई कर दी। छात्राओं ने अपार्टमेंट में रहनेवाले बाकी लोगों के घरों में जाकर शिक्षक के करतूत की जानकारी भी दी।
इसे भी पढ़ें : …और इस अंदाज में विधानसभा पहुंची विधायक अंबा प्रसाद, हो रही चर्चा





