spot_img

तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर शिक्षक की दर्दनाक मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA : गढ़वा-मझिआंव मुख्य मार्ग पर अटोला गांव के पास बस की चपेट में आकर बाइक सवार शिक्षक की जान चली गई है। इस क्रम में महिला समेत चार लोग जख्‍मी हो गए। मरने वाले की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के मोखापी गांव निवासी 45 साल के धर्मेंद्र कुमार रवि के रूप में की गई है। वह पांकी असेहर हाई स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। घटना के बाद चालक बस लेकर भागने में सफल रहा।

घायल सदर अस्‍पताल में भर्ती

घटना में धर्मेंद्र के रिश्तेदार देवनारायण राम भी घायल हुए हैं। अन्य घायलों परवेज खान, सहूद खान और खशबू परवीन का नाम शामिल है। घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को आसपास के लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना रविवार रात की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

बस ने 2 बाइकों को चपेट में लिया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रांची से मझिआंव की ओर जाने वाली बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस ने एक-एक कर रास्ते से गुजर रही दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घायल देवनारायण राम ने बताया कि एक बाइक पर धर्मेंद्र कुमार रवि के साथ वह खुद सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर खुशबू परवीन, परवेज खान व सहुद खान सवार थे। बस ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया।

इसे भी पढ़ें : जीजा ने नाबालिग साली के साथ कर दिया बड़का कांड, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : घूसखोर सब इंस्पेक्टर को ACB ने दबोचा, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :किडनैप, रेप और फिर बेरहमी से कत्ल, दिल दहला देगा यह वाक्या

इसे भी पढ़ें :पलामू पहुंचे लालू, इस मामले में कोर्ट ने किया तलब

इसे भी पढ़ें :4 Sub-Inspector इधर से उधर, 2 लाइन हाजिर

इसे भी पढ़ें :PM मोदी ने लॉन्च किया सिक्कों की नई सीरीज, जानें इनकी खासियत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...