spot_img

CM हेमंत सोरेन ने असम बाढ़ पीड़ितों को दिये 3 करोड़…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : असम में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिये 3 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा शर्मा को पत्र लिखकर संकट की इस घड़ी में झारखंड की ओर से पूर्ण सहयोग और एकजुटता का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पत्र में कहा कि असम इस समय भीषण बाढ़ की त्रासदी से गुजर रहा है। इस प्राकृतिक आपदा में जान-माल की भारी क्षति हुई है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुये हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में असम के लोगों के साथ खड़ा होना मानवता और संवेदना का दायित्व है। झारखंड सरकार और राज्य की जनता बाढ़ पीड़ितों के दुख में सहभागी है।

राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग का संकल्प

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार राहत और पुनर्वास कार्यों में हरसंभव सहयोग के लिये प्रतिबद्ध है। इसी भावना के तहत असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिये 3 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। उन्होंने झारखंड के सक्षम नागरिकों से भी अपील की कि वे आगे बढ़कर आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करें और मानवता की इस मुहिम में अपना योगदान दें। CM हेमंत सोरेन ने असम के लोगों के साहस और धैर्य की सराहना करते हुये कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी वहां के लोग एक-दूसरे का सहारा बनकर मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने मां कामाख्या से प्रार्थना की कि असम जल्द इस आपदा से बाहर निकले और वहां जनजीवन फिर सामान्य हो। CM हेमंत सोरेन ने पत्र में भरोसा दिलाया कि भविष्य में यदि किसी अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता होगी तो झारखंड सरकार हर संभव सहयोग के लिये तैयार रहेगी। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा शर्मा ने झारखंड की इस संवेदनशील पहल के लिये CM हेमंत सोरेन का आभार जताया है।

इसे भी पढ़ें :

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: