spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

JPSC-JSSC विवाद को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने बुलंद की आवाज…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने आंदोलन का ऐलान किया है। गुरुवार को सरहुल शोभा यात्रा के उद्गम स्थल सरना टोली हतमा में समिति की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने की। बैठक में राज्य की नियुक्ति प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों JPSC, JSSC, CGL, पेपर लीक और कथित भ्रष्टाचार को लेकर समिति ने गहरी नाराजगी जाहिर की। समिति ने नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुये सरकार से पूरे मामले की CBI जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों को केंद्रीय सरना समिति भोजन उपलब्ध करायेगी। समिति ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर वह उनके आंदोलन का समर्थन करेगी और जरूरत पड़ने पर आगे भी सहयोग करेगी। बैठक में 9 अगस्त को झारखंड सरकार की ओर से आयोजित आदिवासी महोत्सव को लेकर भी विरोध जताने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय सरना समिति ने कहा कि आदिवासी संस्कृति और पहचान की बात करने के साथ-साथ आदिवासी समुदायों के जमीन और अधिकारों की रक्षा भी जरूरी है। समिति ने नगड़ी में रिम्स-2 के लिये खेती योग्य जमीन अधिग्रहण के मुद्दे को उठाते हुये कहा कि इससे स्थानीय लोगों की पहचान, अस्तित्व और अस्मिता प्रभावित हुई है। इस मुद्दे के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित आक्रोश महाजनसभा में समिति की भागीदारी रहेगी।

‘युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता जरूरी’

केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोपों से युवाओं में निराशा और आक्रोश है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से मांग की कि पूरे मामले की जांच कर वास्तविक दोषियों को चिन्हित किया जाये और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाये जायें। छात्रों की मांगों को लेकर 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को भी केंद्रीय सरना समिति ने अपना समर्थन देने का फैसला किया है। समिति ने कहा कि युवाओं और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में मुख्य पाहन जगलाल पाहन, केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, महासचिव महादेव टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष शोभा कच्छप, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ तिर्की, संदीप उरांव, आशीष मुंडा, अनीता गाड़ी, प्रदीप लकड़ा, उदय उरांव और मनीष बेदिया समेत कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :

‘मुझे बचा लो,’ कार में फंसे आबान की आखिरी पुकार…

UP : झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा कई...

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, ये बोल गये… देखें

New Delhi : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री...

राजधानी रांची में दु’स्साहसिक वारदात… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में...

CM हेमंत सोरेन ने असम बाढ़ पीड़ितों को दिये 3 करोड़…

Ranchi : असम में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच...

Tata Nexon CAMO Edition लॉन्च, खासियत और कीमत… जानें

Kohramlive: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी 2026...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: