Ranchi : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में आज रात एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। राजधानी के हृदय स्थल माने जाने वाले मेन रोड से सटे हाई स्ट्रीट मॉल के बगल वाली गली जोखीराम कॉपलेक्स के नजदीक लगी कई गाड़ियों की डिक्की तोड़कर कार के अंदर रखे लैपटॉप, चार्जर, पर्स चुरा लिये गये। पर्स में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, लाइसेंस, पैन कार्ड एवं कुछ जरूरी दस्तावेज थे। ये सभी सामान सुभोजित चटर्जी के हैं। चटर्जी पॉलिसी बाजार में बड़े पद पर हैं। इनकी हुंडई की कार (BR31 AH 0422) उनके ऑफिस के बाहर गली में खड़ी थी। इसी तरह बिमल कुमार झा की कार की भी डिक्की तोड़कर उनके कीमती सामान चुरा लिये गये। इस दुस्साहसिक सेंधमारी की वारदात के बाद से इलाके के लोगों में डर-भय है। इलाके के कुछ लोगों का कहना है कि इलाके में चोर-उचक्कों एवं गुंडों में अब कोई डर-भय नहीं रहा। जब जहां चाहा, वारदात को अंजाम दे जाते हैं। रांची के बीच मेन रोड में इस तरह की वारदात को अंजाम देना, चिंता की बात है। सुभोजित चटर्जी और बिमल कुमार झा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद वे लोग हिंदपीढ़ी थाना पहुंचे। थाने में लिखित आवेदन दिया गया, पुलिस ने कहा कि कल दिन में घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जायेगा, ताकि चोरों का सुराग मिल सके। इस घटना के बाद से अगल-बगल के दफ्तरों में काम करने वाले लोग दहशत में हैं। सुनें क्या बोले, सुभोजित चटर्जी और बिमल कुमार झा….
राजधानी रांची में दुस्साहसिक वारदात… देखें वीडियो #Ranchi #RanchiCrime #BreakingNews #JharkhandNews #CarTheft #KohramLive pic.twitter.com/Q2Xsx2ADNo
— KohramLive (@KohramLive) August 6, 2026















