spot_img

Tata बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, दूसरे नंबर पर है इंफोसिस… डिटेल जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : टाटा ग्रुप को एक बार फिर भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड घोषित किया गया है। ब्रांड फाइनेंस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ई-कॉमर्स, डिजिटलीकरण, इलेक्ट्रिक वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक्स पर मजबूत फोकस की बदौलत टाटा समूह का ब्रांड मूल्य 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 28.6 बिलियन डॉलर हो गया है। यह टाटा को 30 बिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुंचने वाला पहला भारतीय ब्रांड बनाता है। वहीं, भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। दुनिया के टॉप ब्रांड में शुमार इंफोसिस 14.2 बिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर है। HDFC ग्रुप 10.4 बिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ तीसरे स्थान पर है, जिसे एचडीएफसी लिमिटेड के साथ इसके विलय से काफी बढ़ावा मिला है।

ब्रांड फाइनेंस के वरिष्ठ निदेशक सैवियो डिसूजा के हवाले से मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, टाटा के उत्थान का श्रेय इसके डिजिटल परिवर्तन, कठोर संगठनात्मक परिशोधन और उन्नत प्रौद्योगिकी को अपनाने को देते हैं। टाटा की ब्रांड दृश्यता को इंडियन प्रीमियर लीग के प्रायोजन, एयरोनॉटिकल रीब्रांडिंग और वेस्टसाइड और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स सहित इसके खुदरा क्षेत्रों के विकास से भी लाभ हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई ग्रुप, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी ग्रुप, महिंद्रा, एचसीएल टेक, ज़ेटवर्क और एयरटेल भी टॉप भारतीय ब्रांडों में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें

इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें

इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...