Kohramlive Desk : 19 अप्रैल को टाटा मोटर्स Altroz CNG को मार्केट में लॉन्च करने वाली है। सीएनजी मॉडल को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था। हालांकि इससे पहले कंपनी के लाइनअप में टियागो और टिगॉर सीएनजी मॉडल्स शामिल हैं। बता दें कि जल्द ही पंच के सीएनजी वर्जन को भी लॉन्च किया जाएगा। वैसे तो CNG कारों में बूट स्पेस की कमी होती है। लेकिन अल्ट्रोज़ नई ट्विन सिलेंडर टेक्नॉलाजी दी जाएगी। इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो दूसरी सीएनजी गाड़ियों के मुकाबले बेहतर बूट देगा। कंपनी के मुताबिक, ये सेटअप 76bhp की पावर और 97Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। पेट्रोल मॉडल के मुकाबले CNG मोड में इसका आउटपुट थोड़ा कम रहेगा। वहीं इसके हर एक सिलेंडर की कैपेसिटी 30 लीटर है। टाटा अल्ट्रोज सीएनजी की कीमत रेगुलर पेट्रोल मॉडल से 80 हजार रुपये तक अधिक हो सकती है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला मारुति सुजुकी की बलेनो CNG से होगा। डिजाइन और फीचर्स के मामले में अल्ट्रोज सीएनजी बिलकुल अपने पेट्रोल-डीजल मॉडल की तरह ही है। बदलाव के नाम पर इसमें आगे और पीछे की तरफ CNG स्टीकर मिलेंगे।
Go 😀 to 😲
ALTROZ iCNG #ComingSoonStay Tuned.#ALTROZiCNG #ALTROZCNG #ALTROZ #TataMotorsPassengerVehicles #TheGoldStandard #PremiumHatchback #CNGCars pic.twitter.com/78QMIpPs7O
— Tata Motors Cars (@TataMotors_Cars) April 17, 2023
दूसरी CNG कारों से अलग होगी टाटा की ये कार
टाटा की इस CNG कार में सिंगल एडवांस EUC (इंजन कंट्रोल यूनिट) दी जाएगी। इस फीचर के साथ आने वाली यह सेगमेंट की पहली कार होगी। इस हैचबैक में फास्ट रिफ्यूलिंग, मॉड्यूलर फ्यूल फिल्टर मिलेगा। इसके अलावा पेट्रोल और CNG ऑप्शन में स्विच करने के लिए बटन मिलेगा Tata Altroz CNG पहली सीएनजी कार है, जो लीकेज डिटेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसका मतलब है कि कार में गैस लीक हुई तो ये फीचर आपको वार्निंग देगा। साथ ही गैस मोड को पेट्रोल मोड में स्विच भी कर देगा।
इसे भी पढ़ें : सस्ता हुआ खाने का तेल, देखें…
इसे भी पढ़ें : PPF Scheme में पैसा लगाने वालों की लगी लॉटरी…देखें
इसे भी पढ़ें : इन लोगों को अब फ्री में मिलेगा दाल, चीनी, नमक…देखें
इसे भी पढ़ें : जनधन खाताधारकों को मिलेंगे 10 हजार! केंद्र का तोहफा
इसे भी पढ़ें : SBI-ICICI-HDFC-PNB ग्राहकों के लिए RBI गवर्नर का ऐलान
इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने के समय में सरकार ने किया बदलाव… देखें
इसे भी पढ़ें : बीयर के शौकीन लोगों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : अब नहीं भरना होगा Income Tax! केंद्र ने जारी किया गाइडलाइन…देखें








