spot_img
spot_img
spot_img

SIP अबेकस लालपुर का तरुण उरांव बना स्टेट चैंपियन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में खेलगांव के टाना भगत स्टेडियम में समूचे झारखंड से 2050 होनहार बच्चों का जुटान हुआ। मौका था SIP एकेडमी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अखिल झारखंड राज्य एसआईपी प्रोडिजी 2023 के आयोजन का। इस आयोजन में रांची, जमशेदपुर, रामगढ़, हजारीबाग, झुमरी तलैया, बोकारो, चास, धनबाद, डाल्टनगंज, चक्रधरपुर, खूंटी, देवघर, मधुपुर के 72 एसआईपी लर्निंग सेंटरों के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अबेकस, ब्रेन जिम और मेंटल अरिथमैटिक स्किल्स कॉम्पिटशन में भाग लिया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एसआईपी एकेडमी इंडिया के निदेशक सीबी शेखर ने शिरकत की। इस कंपटीशन में हिस्सा लेने वाले 2050 बच्चों में से 16 बच्चों को चैंपियन का खिताब मिला। वहीं, 434 बच्चों को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगियों में पांच मिनट में सौ से दो सौ तक गणित के सवाल हल किये गये। प्रतियोगिता का आयोजन गुजरे 21 जनवरी को किया गया था।

इस स्टेट लेवल कंपटीशन में रांची के डंगराटोली स्थित SIP ABACUS के बच्चों का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा। यहां के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इनाम झटके। तरुण कुमार उरांव ने स्टेट चैंपियन का तमगा हासिल किया। वहीं, चैतन्य, स्पर्श जाना और आश्मी फर्स्ट रनरअप रहे। अनीश मुंडा, सोनाक्षी सिन्हा, अक्षित ओझा, नैतिक सेठ, हिमांशु चौहान, सृष्टि कुमारी, सिमर सईद, हर्षिक मांझी, तनिष्का केडिया, अर्चना कुमारी और विवान सहित कई बच्चों ने जौहर दिखा अपने सेंटर का नाम रौशन किया। बच्चों की इस शानदार उपलब्धी पर सेंटर की प्रिंसिपल निरूपमा सिंह, टीचर मधु बर्मन, सरिता, अर्पिता और मोनालिसा बेहद खुश हैं।

क्या है एसआईपी अकादमी

एसआईपी (सोशेबल इंटेलेक्चुअल प्रोग्रेसिव) अकादमी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एक ऐसा संस्थान है जिसमें 6 से 12 साल तक के बच्चों को मैथ्स सॉल्व करने के टेक्निक सिखाये जाते हैं। SIP ABACUS का मुख्यालय चेन्नई में है। SIP प्रोग्राम दुनिया भर के 14 देशों में 800 से अधिक सेंटर के साथ उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें : खफा घरवालों ने नाबालिग को ल*टकाया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...