spot_img

खफा घरवालों ने नाबालिग को ल*टकाया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : नाबालिग बहन के प्रेम प्रसंग से खफा घरवालों ने भयानक इरादा बना लिया। चचेरे भाई और बहनोई ने मिलकर नाबालिग का गला घोंट डाला। वहीं बचने के लिए उसकी लाश को पेड़ पर फंदे से लटका दिया। ताकि मामला सुसाइड का लगे। इस बात का खुलासा पलामू SP रीष्मा रमेशन ने आज मीडिया के सामने किया। उन्होंने बताया कि नाबालिग की हत्या के संदेही गुनहगार भाई गुड्डू कुमार उर्फ चंदन कुमार और जीजा सुडु कुमार को अरेस्ट कर लिया गया है। घटना पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खडार गांव से सामने आई है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक घरवालों का कहना था कि बीते 3 जनवरी को नाबालिग बेटी अपने प्रेमी से मिलने घर से निकली थी। दो दिन बाद 5 जनवरी को गांव के उपरलिटांड़ से बेटी का पेड़ से लटका शव बरामद हुआ था। मामले में परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में लग गई। इंवेस्टिगेशन में पता चला कि लड़की 3 जनवरी की रात ही घर वापस आई थी। उसके भाई और जीजा उससे काफी नाराज थे। उन्होंने नाबालिग को खत्म करने का भयानक इरादा बना लिया। पहले नाबालिग का गला घोंटा गया। फिर उसकी लाश को उपरलिटांड़ में पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस बाकी के फरार भाइयों को तलाश में जुटी है। इस कांड के खुलासे में छतरपुर SDPO अजय कुमार, इंस्पेक्टर बीर सिंह मुंडा, नौडीहा बाजार के थानेदार अमन कुमार और सब इंस्पेक्टर शंकर टोप्पो व अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें :रांची का बदला ट्रैफिक रूट, इन जगहों पर No Entry

इसे भी पढ़ें :झारखंड में आज यहां बूंदाबांदी, गिरेगा पारा…

इसे भी पढ़ें :उपराजधानी से शुरू हुई दुमका-पटना एक्सप्रेस ट्रेन…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...