GIRIDIHA : निमियाघाट थाना क्षेत्र के लालबाजार गांव के पास NH-2 पर शुक्रवार की रात एक खड़े ट्रक से पीछे से आ रहा टैंकर टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर का ड्राइवर घायलावस्था में क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। खलासी भी घायल हो गया। पुलिस और लोगों की मदद से ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया, पर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। खलासी इलाजरत है। मृतक की पहचान बिहार के भभुआ निवासी धर्मेंद्र यादव के रूप में की गई।
Read More : फांसी के फंदे पर झूलने वाली कोमल के सास और पति गिरफ्तार
नेपाल से कोलकाता जा रहा था टैंकर
जानकारी के अनुसार, ट्रक खराब होने की वजह से सड़क पर खड़ा था। धर्मेंद्र यादव टैंकर लेकर नेपाल से कोलकाता जा रहा था। इसी बीच टैंकर की टक्कर ट्रक से हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाल डुमरी रेफरल अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल खलासी नवादा के रजौली निवासी नीतीश कुमार का इलाज अस्पताल में ही किया गया।
Read More :रेलवे साइडिंग क्रशर के पास मिला मजदूर का शव, यूनियन ने की ये मांग…








