spot_img
spot_img

शरीर में पानी की कमी दूर करता है खीरा, और भी हैं फायदे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : सामान्‍य रूप से ऐसा देखा जाता है कि गर्मियों में हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। सभी जैविक क्रियाओं के लिए शरीर में भरपूर मात्रा में पानी का रहना जरूरी है। हमें प्‍यास अधिक लगती है। ऐसे में खीरा खाने का हमारी सेहत पर व्‍यापक प्रभाव पड़ता है। खीरा में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। खाने पर इसका पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट करता है। इससे शरीर में पानी की कमी दूर हो जाती है। खीरा खाने के और भी फायदे हैं। फिर भी सेहत संबंधी किसी परेशानी के लिए डॉक्‍टर की सलाह ही सर्वोपरि है।

इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने लगवाई कोवैक्सिन

 शरीर को रखता है एनर्जेटिक

खीरे में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है। इसलिए खीरा खाने से डायबिटीज भी कंट्रोल रहती है। खीरे में विटामिन भी भरपूर पाया जाता है,जिससे शरीर एनर्जेटिक रहता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल 

खीरे में मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर का रक्तचाप सुंतलित बनाकर रखता है। इसके अलावा खीरा खाने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को गर्मियों में खीरा खाना फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े मोबाइल दुकान के स्‍टाफ को मारी गोली, 7 लाख लूटकर फरार

भरपूर मात्रा में होती है कैलोरी 

खीरा में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है। गर्मी में यह शरीर को एनर्जी भी प्रदान करता है। यह शरीर के वजन को अधिक बढ़ने नहीं देता है। इसलिए खीरा खाने से मोटापे की परेशानी कम होती है। खीरे में फाइबर पर्याप्त मात्रा में रहता है, ऐसे में खीरा खाने से पेट साफ रहता है। इससे पाचन की प्रक्रिया ठीक रहती है। खीरा खाने से गैस और कब्ज की समस्या भी नहीं होती है। इसलिए गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

रूखी त्‍वचा को प्रदान करता है शीतलता

वातावरण का तापमान बढ़ने पर त्वचा शुष्‍क होने लगती है। त्‍वचा में नमी की कमी को जाती है। इस कमी को दूर कर खीरा त्‍वचा को शीतलता प्रदान करता है। खीरा में सिलीकॉन, मैगनीशियम और पौटेशियम की मात्रा पर्याप्त रहती है। यह तीनों पोषक तत्व त्वचा के लिए जरूरी माने जाते हैं। खीरा त्वचा की जलन को शांत करता।

इसे भी पढ़ें :दिल की सेहत को संतुलित रखता है बाजरे का आटा, जानें अन्‍य खासियत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...